फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खाता धारक के बैंक खाते से पांच लाख उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन बैंक के मंडी नासिर खां शाखा से एक खाता धारक के खाते से पांच लाख रुपये कट गया। भुक्तभोगी को जब पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल साइबर सेल को जानकारी देते हुए लाइन बाजार थाने पर तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के विशेषरपुर पंचहटिया निवासी शकील अहमद अंसारी ने तहरीर देकर बताया है कि यूनियन बैंक की मंडी नासिर खान शाखा में उनका बैंक खाता है 17 नवंबर उनके खाते से बिना उनकी जानकारी के पांच लाख रुपये कट गए। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें