जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीकि दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिन राजनैतिक दलों ने अभी तक बीएलए नियुक्त कर सूची उपलब्ध नहीं कराए हैं, शीघ्र ही उपलब्ध करा दें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत किए जा रहे गणना प्रपत्रों का वितरण, प्रपत्रों का संग्रहण, एवं डिजिटाइजेशन की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं तथा प्राप्त प्रपत्रों का संग्रहण करते हुए उनका डिजिटाइजेशन कार्य भी सतत रूप से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सभी दलों की सक्रिय सहभागिता से जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और अधिक सुदृढ़ एवं सटीक बन सकेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा संग्राम भारती, बीएसपी से संतोष अग्रहरि, सीपीआइएम से केएस रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।