जौनपुर। जिले में अभी तक व्यापार करने वाले व्यापारियों को जीएसटी जमा करने के लिए छह खंडों में विभक्त किया गया था। अब इसको पांच सर्किल में कर दिया गया है। नया बदलाव एक जुलाई से लागू कर दिया गया है। साथ ही जिले में अब तीन डिप्टी कमिश्नर की जगह पांच डिप्टी कमिश्नर काम देखेंगे। जनपद में करीब 23 हजार जीएसटी कर दाता हैं। इसमें अभी तक कुछ खंडों में कर दाताओं की असमानता थी कही ज्यादा तो कही कम थे। जिसको एक बराबर करने के लिए निर्णय लिया गया है। पिछले दो दिनों से विभाग की साइट पर क्षेत्र व उसकी सीमा को बांटने का काम चल रहा है। वहीं अब इन सभी खंडों की निगरानी तीन-तीन डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स कमिश्नर करेंगे। पहले तीन खंडों की निगरानी के लिए ही डिप्टी कमिश्नर लगाए गए थे, तो तीन में असिस्टेंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स कमिश्नर ही जीएसटी के काम देखते थे।
खंड-1 चहारसू चौराहा से किला रोड सिपाह तक सड़क के दाहिने तरफ भाग, चहारसू चौराहा से ओलंदगंज तिराहा तक सड़क के बाए तरफ का क्षेत्र व ओलंदगंज तिराहा से कचहरी रोड खरका कालोनी, हुसैनाबाद तक सड़क के दोनों तरफ का क्षेत्र, ओलंदगंज तिराहा से जेसीज चौराहा तक सड़क के बाये तरफ का क्षेत्र, जेसीज चौराहा से वाजिदपुर तिराहा से लाइन बाजार रेलवे क्रासिंग तक बाए तरफ का क्षेत्र व केराकत तहसील का क्षेत्र, सदर तहसील का सिरकोनी ब्लाक का क्षेत्र है।
खंड-2 ओलंदगंज तिराहे से जेसीज चौराहा के दाहिने तरफ का क्षेत्र तथा जेसीज चौराहा से वाजिदपुर तिराहा के दाहिने तरफ का क्षेत्र एवं वाजिदपुर तिराहा से लाइन बाजार रेलवे क्राॅसिंग तक सड़क के दाहिने तरफ का क्षेत्र, ओलंदगंज तिराहा से मछलीशहर पड़ाव तक सड़क के बाए तरफ का क्षेत्र, नईगंज का क्षेत्र व शाहगंज तहसील का क्षेत्र है।
खंड- 3 चहारसू चौराहा से ताड़तला, मकदूमशाह अढ़न तक सड़क के दाहिने तरफ का क्षेत्र, चहारसू चौराहा से कोतवाली चौराहा तक सड़क बाए तरफ का क्षेत्र। कोतवाली चौराहे से मल्हनी रोड एवं शाहगंज रोड शकरमंडी तक का बाये तरफ का क्षेत्र व मछलीशहर तहसील का क्षेत्र व सदर तहसील का सिकरारा ब्लाक का क्षेत्र।
4-पाॅलिटेक्निक चौराहा से मंडी अहमद खां तक, मड़ियाहूं रोड का दोनों तरफ का क्षेत्र, चहारसू चौराहा से कोतवाली तक सड़क के दाहिनी तरफ का क्षेत्र, चहारसू चौराहा से किला रोड सिपाह तक के बाईं तरफ का भाग, कोतवाली चौराहा से अलफस्टीनगंज, अटाला से सिपाह तक सड़क के दाहिने तरफ का क्षेत्र, कोतवाली चौराहे से शाहगंज रोड शकरमंडी तक सड़क के दाहिने तरफ का क्षेत्र, कोतवाली चौराहा से भंडारी स्टेशन तक रोड के बाई तरफ का क्षेत्र एवं सड़क के दाहिनी तरफ का अलफस्टीनगंज का क्षेत्र, गोदाम रोड चौकियां तक दोनों तरफ का क्षेत्र एवं मड़ियाहूं तहसील का क्षेत्र एवं सदर तहसील का सिकरारा ब्लाक का क्षेत्र तथा जौनपुर जनपद का वह क्षेत्र जो अन्य खंडों में नहीं हैं।
5-चहारसू चौराहा से ताड़तला, मकदूमशाह अढ़न तक सड़क के बाईं तरफ के भाग, चहारसू चौराहा से ओलंदगंज तिराहा तक सड़क के दाहिने तरफ का क्षेत्र, ओलंदगंज तिराहा से मछलीशहर पड़ाव तक रोड के दाहिने तरफ का क्षेत्र, बदलापुर तहसील का क्षेत्र, सदर तहसील का बक्शा, करंजाकला, धर्मापुर व सिरकोनी ब्लाक का क्षेत्र है।