बदलापुर। बदलापुर संकल्पित पीली नदी संरक्षित कार्यक्रम के तहत नदी के किनारे 11 हजार पर्यावरण मित्रों द्वारा 51000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारियों व समाज सेवियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार किया। बैठक में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व जिलाधिकारी के सहयोग से पीली नदी के साफ सफाई का काम कम समय में पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें सभी विभाग के लोगों के साथ काफी लोगों ने सहयोग किया। अब पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए पीली नदी के किनारे पौधरोपण का काम किया जाना है। जहां 11 हजार पर्यावरण मित्रों के द्वारा 51000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने इस नेक काम में सभी से सहयोग की मांग किया है। इस दौरान उन्होंने आम का एक पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत किया। इस अवसर पर एसडीएम योगिता सिंह, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, डीडीओ मीनाक्षी देवी, बीएसए गोरखनाथ पटेल, डीएफओ सरफराज अहमद, आपूर्ति निरीक्षक अभिनव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत रामअवध ने किया।