जौनपुर। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में नगरपालिका कार्यालय परिसर में सभी विभाग के कार्यालय अध्यक्ष की उपस्थिति में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें कुल पांच मामलों का निस्तारण किया गया।
इसमें दो स़फाई से संबंधित दो हैंडपंप मरम्मत से संबंधित और एक राजस्व से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। इस दौरान सभी पांचों शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष नगरपालिका परिषद में माया टंडन के नेतृत्व में नगर में विशेष अभियान चलाकर नाले व नालियों की सफाई कराई जा रही है। जन्म मृत्यु से संबंधित कार्य को पूरा किया जा रहा है। जलकल विभाग की विभिन्न चीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आवारा पशुओं को प्रतिदिन पकड़कर अस्थाई गौशाला में डॉक्टर की निगरानी में उसको रखा जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील भी की है। नगर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करें। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 15 अगस्त को भव्य बनाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी सहयोग करें। इस मौके पर जल कल प्रभारी उमेश प्रसाद, जेई दीपक शाह, टीएस ओपी यादव, ओएस अनिल यादव, डीपीएम अमित यादव सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, बिजली विभाग प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मनोज यादव आदि लोग रहे।