फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जला

विज्ञापन
सतहरियां में जलकर राख हुई गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से चार किसानों को करीब पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। डेहरी गांव मे हुई शार्ट सर्किट से सरफराज का एक बीघा, हारिस अहमद का दो बीघा, समीम अहमद का डेढ़ बीघा और सूफियान अहमद का दस विस्वा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केराकत लक्ष्मण पर्वत ने फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार किसानों का पांच बीघा गेहूं जल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान खान ने एसडीएम और राजस्व कर्मियों को फसल के जलने की सूचना दे दिया है। राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचकर फसल की क्षति का आंकलन कर रहे थे।
विज्ञापन

अगलगी में गेहूं की फसल जली
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सोंहासा गांव निवासी मानिक चंद्र पटेल की खेत में मंगलवार को अचानक आग लग गई। जिससे उनका दस बिस्सा गेहूं की फसल जलकर कर राख हो गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
अगलगी में तीन मड़हे समेत गृहस्थी का सामान जला
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में सोमवार रात को तीन रिहायशी मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सम्मोपुर कला गांव में पन्ना लाल हरिजन, धनई हरिजन व कन्हई हरिजन के रिहायसी मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मड़हे में सोये लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपट इतनी तेज थी कि जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते तब तक उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक तीनों रिहायसी मड़हे में रखा सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें