फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्या के मामले में आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चाकूबाजी की घटना में अनुराग चौहान (24) की मौत हो गई थी। इस घटना में घायल दो लोगों का इलाज अभी चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रविशंकर और सुमंत के बीच पैसे के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात कहासुनी हुई थी। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई। मारपीट में 24 वर्षीय अनुराग की मौत हो गई थी। जबकि उसके चचेरे भाई राजेश चौहान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सुमंत चौहान की हालत नाजुक बनी है। जिसका इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें