फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति, सास-ससुर सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बड़ागांव निवासी रामधारी की बेटी सुनीता देवी की शादी तीन मई 2018 को दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा सरावां गांव निवासी राम आशीष के बेटे राहुल से हुई थी। सुनीता का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल वाले दहेज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति को बाहर भेजने के लिए ससुराल पक्ष डेढ़ लाख रुपये की मांग करता था। मायके वालों ने एक लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 29 जून 2026 को पति राहुल, सास इंद्रावती, ससुर रामसूरत, ननद सीमा, अमृता व सुषमा और देवर रोहित उर्फ राजन व सत्यम उर्फ सोनू सहित अन्य लोग उसके साथ मारपीट किए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति, सास-ससुर समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज करके जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें