जलालपुर। फर्जी तरीके से बीमा कर्मी बनकर लोगों के यहां से वाहनों को उठाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। पांचों का चालान कर दिया गया। उनकी निशानदेही पर एक चार पहिया और सात बाइक बरामद की गई।
जलालपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सिर्फ जलालपुर थाने से नहीं पूरे जनपद से फाइनेंस पर ली हुई गाड़ियों को बीमाकर्मी बनकर जबरदस्ती गाड़ियां उठा ले जाते थे। पूछताछ करने पर इन लोगों ने जिसे अपना प्रमुख बताया जब पुलिस उससे बात की तो पता चला कि पहले उसके यहां ये लोग काम करते थे लेकिन काफी पहले ही निकाले जा चुके हैं। उन्होने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।