जौनपुर। लाक डाउन के चलते पर्यावरण में सुधार हुआ है लेकिन जौनपुर में गोमती नदी में मछलियां मरने लगी हैं। बुधवार को सुबह गोमती नदी में अचानक उतराई मछलियों को देख मछुआरे दौड़ पड़े। शाही पुल से लेकर सद्भावना पुल और शास्त्री पुल के बीच मछुआरों ने कई क्विंटल मछलियों को पकड़ लिया। बहुत सी छोटी मछलियां मर चुकी थी जबकि बड़ी मछलियां पनी की बिल्कुल ऊपरी सतह पर तैर रही थी। एक15 किलो से अधिक वजन की भी मछली मछुआरों ने पकड़ा।
नदी के किनारे रहने वाले मछुआरे नंदलाल निषाद, जोखन, पिंटू आदि ने बताया कि सुबह जब वे रोज की तरह नदी के किनारे टहलने के लिए पहुंचे तो बड़ी संख्या में मछलियां ऊपर तैर रही थी। छोटी मछलियां मरकर उतराई हुई थी। इसकी भनक लगते ही नदी के दोनों किनारों पर मछुआरों की भीड़ लग गई। दोपहर तक बीस कुंतल से अधिक मभलियां लोगों ने बाहर निकाल लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोमती में प्रदूषण के चलते मछलियां मर रही हैं तो कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सिकी ने नदी में जहर डाल दिया होगा।