फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पहले बाप, फिर बेटे ने भूमि बेचकर हड़प लिया दो लाख 69 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। एक ही भूमि को पहले पिता ने एक व्यक्ति को बिक्री कर दी, फिर वही आराजी बेटे ने दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। बिक्री कर दो लाख 69 हजार रुपये एक पीड़ित से ठग लिए। नामांतरण नहीं हुआ। कब्जा लेने के दौरान विवाद हो गया। जब क्रेता ने अपना पैसा वापस मांगा तो हीलाहवाली करने लगा। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के अमारा गांव निवासी ब्रहमदेव शर्मा ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर विशुनपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह पर आरोप लगाया है कि रोजी रोटी के वास्ते रवींद्र से सड़क पर भूमि खरीदने की बात की थी। इसके बाद रविंद्र सिंह ने 10 मई 2024 को दो लाख 69 हजार रुपये लेकर बैनामा कर दिया। जब भूमि को नामांतरण करवाने गए तो तब पता चला कि यह आराजी पूर्व में बैनामा हो चुकी है। तब भुक्तभोगी रविंद्र सिंह के पास गया तो पहले वह बात को टालमटोल करने लगे। तब उनसे अपने पैसे वापस देने की बात कही तो उन्होंने गली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह लौटकर घर आया। उसके बाद कई बार रुपये की मांग की लेकिन उन्होंने नहीं दिया। पीड़ित ने सीओ प्रतिमा वर्मा से मिला तो उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया क्षेत्राधिकारी के आदेश के बाद रविंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें