माध्यमिक शिक्षक परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद कक्ष निरीक्षकों का सूची तैयार की जाएगी। जिला स्तरीय समिति ने 218 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी है।
परीक्षा के लिए बोर्ड से केंद्रों की अंतिम सूची पर मुहर लगने का इंतजार है। केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की संख्या का पता चल सकेगा। बोर्ड की परीक्षाएं दो पाली में होनी हैं। केंद्रों की संख्या के हिसाब से ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।
जिले के 662 विद्यालयों के करीब दो लाख छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होनी हैं। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने के लिए कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। कक्ष निरीक्षक का आईडी नंबर होगा।