फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: श्रद्धा और श्रुति बनीं कोऑर्डिनेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई की साधारण सभा की पहली बैठक रविवार को नगर के होटल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष ने निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

बैठक में रंजीत सिंह सोनू, हफिज शाह, प्रदीप सिंह ,सौरभ बरनवाल, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि और अजय नाथ जायसवाल उपाध्यक्ष चुने गए। श्रेष सेठ, रजत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अजय गुप्ता, संदीप वर्मा, मनीष तिवारी, राज साहू डायरेक्टर नामित किए गए।
रतन सिकरी, शुभम जायसवाल, गोविंद साहू कोऑर्डिनेटर बनाए गए। सीमा चक्रवाल को जेसीरेट चेयर पर्सन बनाया गया। श्रद्धा जायसवाल एवं श्रुति साहू को कोऑर्डिनेटर बनाया गया। सुधा जायसवाल व सतीश जायसवाल सचिव और ताहिर कादरी सोनू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने पदाधिकारियों को बधाई दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। रजत जायसवाल ने आस्था पाठ पढ़ा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, सर्वेश एवं भरत सेठ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें