फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच अलग-अलग घटनाओं में दस पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग पांच गांवों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस शुक्रवार को दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पहली घटना में ऊदपुर घाटमपुर निवासी राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही अमर बहादुर सिंह द्वारा खेत की मेड़ काटी जा रही थी।
विज्ञापन

मना करने पर मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। दूसरी घटना में भलुआहीं वार्ड निवासी उर्मिला ने आरोप लगाया कि प्रार्थिनी के लड़के धनंजय को विपक्षी सतीश गौतम, सुनील गौतम, नीरज गौतम लोहे की पाइप से पीटकर घायल कर दिया। तीसरी घटना में सरोखनपुर वार्ड निवासी मुन्ना यादव ने तहरीर दी है कि विपक्षी आकाश यादव मेरे घर आकर गाली देने लगा। मना करने पर पत्नी बबिता को गर्दन पर चाकू लगाकर वार करना चाहा, लेकिन शोर सुनकर भाग गया। चौथी घटना में लेदुका निवासी सरोजा देवी ने तहरीर दी है कि खेत में काम कर रही थी। इसी बीच विपक्षी मूलचन्द, अतुल व छोटू ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पांचवीं घटना में फत्तूपुर निवासी अमित यादव ने तहरीर दी है कि वह गांव में ही मेडिकल स्टोर पर बैठा था तभी विपक्षी अतुल सिंह व कुनाल सिंह ने लाठी-डंडे, सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष फूल चंद पांडेय ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें