फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर

Thu, 21 Apr 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बतसपुर गोपीपुर गांव के पास बुधवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अभय यादव एक बारात में शामिल होने बतसपुर गोपीपुर गांव गया था। उसी बारात में गांव से कुछ और भी युवक गए थे।

उनसे अभय का पहले से विवाद चल रहा है। बारात में खाना खाते समय भी दोनों में विवाद हुआ था, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

रात में घर जाने के लिए अभय अपने साथी बिपिन के साथ बाइक से निकला। वह बारात से करीब चार सौ मीटर आगे गोपीपुर पहुंचा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली बाइक पर पीछे बैठे अभय को लगी वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। बिपिन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। घायल युवक को पीएचसी जलालपुर पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल

रेफर कर दिया।  बहादुरपुर गांव निवासी बिपिन की तहरीर पर पुलिस ने बहादुरपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव, बिनोद कुमार, सुनील यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें