इसी दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद बादल के भाई श्रवण ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली सूर्य प्रताप राय व दूसरी मिथिलेश गिरी को लगी। गोली मिथिलेश के हाथ में और सूर्य प्रताप के पीठ में लगी है। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने दौड़ाकर गोली मारने वाले आरोपी श्रवण यादव को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई भी की और पुलिस को सौंप दिया।
उधर, घायल सूर्य प्रताप राय और मिथिलेश को जिला अस्पताल ले जया गया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि लॉकअप से पेशी के लिए ले जाते समय बादल के भाई श्रवण ने फायरिंग की। इसमें सूर्य प्रताप राय और मिथिलेश घायल हो गए। दोनों बादल हत्याकांड में आरोपी हैं। गोली मारने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।