फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन विवाद में हवाई फायरिंग, मारपीट में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत/मुफ्तीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अहन कोनिया गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया गया जिससे गांव में दहशत फैल गई। इसमें एक पक्ष से मनोज यादव घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार के अनुसार अहन कोनिया गांव में आबादी की जमीन के लिए सत्यदेव यादव और उनके पड़ोसी मुन्ना यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मुन्ना यादव विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसका विरोध करने सत्यदेव यादव अपने स्वजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसमें सत्यदेव यादव के भाई मनोज यादव घायल हो गए। घायल मनोज यादव ने आरोप लगाया है कि मुन्ना यादव कुछ बाहरी लोगों के साथ जबरन निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और डंडों से मारपीट की। सूचना मिलने पर मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी रोहित राज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। केराकत कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल मनोज यादव ने मुन्ना यादव समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग की सूचना मिली है पर मौके पर कारतूस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें