फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बजट में महंगाई से राहत मिले तो बने बात

विज्ञापन
विज्ञापन
पवारा। केंद्र सरकार के आगामी बजट के लिए समाज के हर तबके को काफी उम्मीदें हैं। खासकर लोग महंगाई से राहत मिलने की आस लगाए बैठे हैं। मध्यवर्ग, व्यवसायी, किसान, अधिवक्ता और छात्र आगामी बजट में उम्मीद है कि महंगाई में कमी आएगी। सरकार पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को नियंत्रित रखने में सफल रहेगी। लोगों की चिंता स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर भी है। लोगों का कहना है कि मध्य वर्ग द्वारा संचित जिंदगी भर की रकम परिवार के एक सदस्य की बीमारी में खत्म हो जाती है। लेकिन, प्रीमियम अधिक होने से लोग स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वही किसान वर्ग भी सरकार से कृषि लोन में और ज्यादा छूट मिलने की आशा लगाए हुए हैं। वही अधिवक्ता समाज भी इस बजट में अपने लिए राहत की उम्मीद देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें