फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में हुई फायरिंग, दो घायल

Fri, 02 Oct 2015 01:07 AM IST
जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर युवकों ने पड़ोसी पर हमला बोल दिया। इस दौरान की गई फायरिंग से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बदलापुर ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भोगीपुर कठार गांव निवासी गोपाल शरण सिंह चार भाई हैं। उन्होंने अपनी भूमि पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को बैनामा कर दिया था। गोपाल के तीन भाइयों महेंद्र, भूपेंद्र और शैलेंद्र ने सुरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया जिसमें पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को गोपाल की पत्नी खेत की तरफ गई थीं जहां उनके पति के भाइयों ने उन्हें जाने से रोका।

इसी बात पर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद हो ही रहा था कि किसी ने फायरिंग कर दी। जिससे प्रांसू सिंह पुत्र राजेंद्र और उनके चचेरे भाई अवनीश सिंह पुत्र शिव सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
थानाध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें