25- सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पूतला जलाते हिन्दू युवा व?
- फोटो : JAUNPUR
सुजानगंज। क्षेत्र के बेलवार तिराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने धीरज गुप्ता के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। चीनी सामानों का बहिस्कार करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने सभी से अपील की कि वह चीन में बने किसी सामान की खरीददारी नहीं करेंगे। चीनी में बने समान बेचने वालों से अपील किया कि की वह विदेशी सामानों की बिक्री ने करें।
पुतला फूंकने के बाद शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल सोनी, पप्पू सिंह, हिमांशु सोनी, सौरभ उमर, राजेश सिंह, हरिकेश तिवारी, मोहीत यादव, अजय उमर, मनीष मिश्रा, अंकित शुक्ला, प्रियांशु सोनी आदि उपस्थित रहे।