फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से होने के लिए सीएम को लिखा रक्त से पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सपा नेता अजीत यादव बाबा ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से कराने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्त से पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि जब तक कालेज के निर्माण में तेजी नहीं आ जाती ,तब तक लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिये जाने की मांग की। जिससे गरीब बीमार लोग को अपने जिले में ही एम्स की सारी सुविधा मुहैया हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार कमजोर करने का काम कर रही है। बीमार लोग स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के चलते रास्ते में ही दम तोड़ रहे हैं। आज मेडिकल कॉलेज तैयार हो गया होता तो कोरोना जैसी महामारी में सभी लोगों का यहां पर इलाज होना संभव था, लेकिन सरकार की लापरवाही से बीमार लोगों को लखनऊ व दिल्ली जाना पड़ता है। धरना में विनोद शर्मा,कुंदन यादव, आलोक शर्मा, छात्र नेता, शिवम यादव, अजय, राहुल ,विजय, विकास ,सोनू, रितेश, पंकज ,डब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें