शाहगंज। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात ठेले पर लादकर ले जाए जा रहा 12 पेटी पटाखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद पटाखे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पटाखा मालिक मौका का लाभ उठाकर भाग गया।
प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात हमराहियों के साथ उपनिरीक्षक अशोक सिंह जांच कर रहे थे। इसी बीच कोतवाली गेट के समीप एक युवक ठेले पर कार्टून लेकर जाते हुए नजर आया। संदिग्ध मानकर ठेला रोककर जांच की गई तो बक्सों में भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में ठेला चालक ने बताया कि पटाखे एराकियाना मोहल्ला निवासी सगीर के हैं। उसने ट्रक से माल मंगवाकर फुटकर दुकानों तक पहुंचाने के लिए कहा था।