फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के लिए पैसे न हो पाने पर लगाई आग, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र लतीरपुर गांव में मंगलवार को बीए में दाखिला के लिए फीस की व्यवस्था न होने से दुखी होकर छात्रा ने आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लतीरपुर गांव निवासी उमा (19) के पिता हरिलाल गौतम की मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों के मुताबिक, उमा इस साल बीए में दाखिला लेना चाहती है, लेकिन उसके पास फीस के पैसे नहीं हो पा रहे थे। बताते हैं कि वह आगे पढ़ने के लिए मां से पैसे मांगे। लेकिन मां ने गरीबी का हवाला देते हुए फीस जमा करने में असमर्थता जता दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने सुबह करीब नौ बजे घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। झुलसते समय चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। उसकी मां ने पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, डाक्टरों के अनुसार शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस जाने से हालत नाजुक बनी है। थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें