खुटहन। गरोठन गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीण किसी तरह से आग पर काबू पाया।
गांव निवासी रामनिहोर गौतम पत्नी चंद्रावती के साथ गांव के ही एक काश्तकार के खेत में दैनिक मजदूरी पर धान की रोपाई करने गया था। घर पर उसके तीन बच्चे थे। अचानक उसके छप्पर से आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग बढ़कर उसके दूसरे छप्पर तक पहुंच गई। मौके पर जुटे ग्रामीण अथक प्रयास कर आग को काबू में कर लिया। भुक्तभोगी के मुताबिक अगलगी में 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।