फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में लगी आग, आठ पशु मरे........

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नीभापुर (ठाकुर के पूरा) गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से पशुशाला में आग लगी। अगलगी से पशुशाला में बंधे आठ पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव मे अजीत मौर्या के घर के सामने पशुशाला है। उसमें आठ पशु बंधे थे। रात में अज्ञात कारणों से पशुशाला में आग लग गई। पशुओं के चिल्लाने पर घर वालों की आंख खुली तो आग की लपटें देख वह सन्न रह गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। पशुशाला के बगल में रखे भूसा व अनाज के संपर्क में आने से आग ने विकराल रूप धर लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दो गाय, चार भैंसें व दो बछिया मर चुकी थीं। ग्राम प्रधान लल्लन सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें