फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक के केबिन में लगी आग, धू-धू कर जला चावल

विज्ञापन
शाहगंज अयोध्या मार्ग पर ट्रक के केबिन में लगी आग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहगंज। अयोध्या मार्ग पर ताखा गांव के पास जोगीबांध स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात में चावल लदे ट्रक की केबिन में आग लग गई। चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर जान बचाई। कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के सोमली निवासी चालक नौशाद ट्रक लेकर चिरैया मोड़ स्थित वेयरहाउस से चावल लादकर अंबेडकरनगर के रामनगर जा रहा था। शाम साढ़े सात बजे भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर चालक ने ट्रक को रोका। दोबारा स्टार्ट किया तो केबिन से धुआं निकलने लगा। सड़क से जा रहे राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाया गया। आग से ट्रक का केबिन जल गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के इलेक्ट्रिक सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें