फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग से बीस लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने रेडीमेड गारमेंट्स की एक दुकान में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। माना जा रहा है कि दुकान में आगजनी से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर निवासी राजेश बरनवाल की बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रोज की तरह राजेश सोमवार की शाम भी दुकान बंद करके घर चले गए। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। रात में दुकान के अंदर से अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बाजार में तैनात गॉर्ड और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। दुकान मालिक को सूचना मिली। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने बुलडोजर से दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। लोग इसे शार्ट सर्किट से जोड़कर देख रहे थे लेकिन जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा तो हकीकत सामने आई। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में बीतीरात करीब 2 बजे दो युवक दुकान पर पहुंचकर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाते दिखे। दोनों अराजक तत्व दुकान में आग लगने के बाद ़फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
थानाध्यक्ष सरपतहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दुकान में आग लगाते कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें