फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट ईट फैक्ट्री में लगी आग,तीन लाख से अधिक का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव में स्थित बाबा टाइल्स सीमेंट ईट फैक्ट्री में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें करीब तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। उटरुकलां गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. अमीचंद सिंह की बाबा टाइल्स ईंट फैक्ट्री थी। इसकी देखरेख कर रहे जितेंद्र सिंह और संजय सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे पड़ोसी महिला ने फैक्ट्री में आग उठते देख तो सूचना दी। इस दौरान बदलापुर से फायर टीम भी पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। वह जब तक आग पर काबू पाती, तब तक 15 सौ रबड़ माउंड फ्रेम, मिक्स मशीन, दो बाई ब्रेटर मशीन और दर्जनों प्लाई जलकर राख हो गई। संजय ने बताया कि आग से करीब तीन लाख से अधिक कीमत के सामान जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें