फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्शा बीआरसी सभागार में लगी आग, लाखों का सामान जला....

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे बीआरसी को चपेट में ले लिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से सभागार में रखे स्कूलों में वितरण के लिए आए 30 हजार जूते, कुर्सियां आदि लाखों का सामान जल गया। बीईओ कार्यालय के सामने सभागार में शिक्षकों का प्रशिक्षण होता है। इसी के एक हिस्से में स्कूलों में वितरण के लिए जूता-मोजा रखा था। बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे सभागार से धुआं उठने पर कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। कुछ ही देर में पूरा सभागार धू-धूकर जलने लगा। सभागार में रखी कुर्सियां, जूते-मोजे, दरी, प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्री, अभिलेख आदि जल गए। तेज आवाज के साथ छत उड़ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बीईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को 30 हजार जूते आए थे। जूते के अलावा दो सौ कुर्सियां व दरी आदि जलकर नष्ट हो गए। 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शार्टसर्किट की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि सभागार में बिजली ही नहीं थी। देर शाम मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर नितीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें