फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, चार मवेशियों की मौत.....

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, चार मवेशियों की मौत
विज्ञापन

- घर-गृहस्थी का सामान और करीब दस क्विंटल गेहूं भी जला
संवाद न्यूज एजेंसी
राजाबाजार। सुजानगंज थाना क्षेत्र के हटियारामनाथ गांव में शनिवार को झोपड़ी में आग लगने से चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग लगने से घर-गृहस्थी का सामान और करीब दस क्विंटल गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्णवासी चौहान पत्नी के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। दोपहर में अचानक उनकी झोपड़ी से तेज धुुआं उठने लगा, जो कुछ ही पल में आग की लपटों में तब्दील हो गया। शोरगुल मचाते हुए आसपास के लोग आग बुझाने दौड़े। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, छप्पर में बंधी एक गाय, एक भैंस और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में रखे करीब दस क्विंटल गेहूं, भूसा व गृहस्थी के अन्य सामान भी जल गए। आग बुझने के एक घंटे बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें