सूचना पर पुलिस, नगरपालिका परिषद का पानी टैंकर व अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आग लगने कारण जाम हो गया। शटर उखाड़ कर आग बुझाया गया। तबतक तीनों दुकानों में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। ऊपरी तल पर फंसे परिवार के लोगों लोगों किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पीड़ित अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि जय मां विंध्यवासिनी एजेंसी फर्म के नाम से हल्दीराम की एजेंसी है। मेरी पत्नी नंदिनी गुप्ता की गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से जनरल स्टोर की दुकान भी खाक हो गई। तीसरी दुकान मोकीम अहमद की फोटो फ्रेम की थी वह भी आग के चपेट मे आकर पूरी तरह खाक हो गया। मौके पर थाना प्रभारी सदानंद राय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।