फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के निषाद बस्ती में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से एक रिहायसी मड़हे में आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव के निषाद बस्ती निवासी मुन्नी देवी के रिहायसी मड़हे में शाम 5 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते, तब तक मुन्नी देवी का मड़हा जल गया। मड़हे में रखा गेहूं, चावल, दो तख्त, एक चारपाई, बिस्तर, टीवी जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान धर्मापुर जय हिंद यादव ने राजस्व विभाग को सूचना दिया। मुन्नी देवी के मुताबिक आग लगने से लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, जब आग लगी तो फायर ब्रिगेड के नंबर पर लगातार प्रयास किया गया किंतु नंबर नहीं लगा।
घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला
रामनगर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी परगसहा गांव में बृहस्पतिवार की रात टीनशेड में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। इसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

उत्तरपट्टी गांव निवासी महेंद्र प्रजापति के टीन शेड में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट तेज होने पर नींद से उठे परिजनों ने शोर मचाया, जिससे गांव के लोग मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में आग बुझाना शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टीन शेड में रखा गृहस्थी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। नेवढि़या पुलिस ने पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें