फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रसोई गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक घाट गांव में एक व्यक्ति के घर पर बृहस्पतिवार की रात में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चंदवक घाट गांव निवासी शिव नाविक की 18 वर्षीय बेटी निकिता गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर के पास गैस रिसाव होने के कारण आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख वह चिल्लाई तो परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग विकराल हो गया। काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच लोग झुलस चुके थे। इनमें शिव नाविक(45) , प्रिंस (12), निकिता (18), प्रिया (14), कृष्णा(08) शामिल हैं। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। आग से घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े, नकदी भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर को लेकर ये बरतें सावधानी

- पहले माचिस जलाएं फिर गैस को ऑन करें।
- जहां गैस रखें वहां हवा आने और जाने का ध्यान दें, खिड़की खोल दें।
- रसोई में सूती कपड़े पहने रहें, सिंथेटिक कपड़े पहन रसोई में काम न करें।
- चालू गैस पर कुछ चढ़ाकर भूलें न, पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें