फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला को आत्महत्या के िलए उकसाने में नायब तहसीलदार केराकत पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शादी का झांसा देकर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नायब तहसीलदार केराकत विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती की मां की तहरीर पर मीरगंज थाने में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 30 जुलाई को तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उनकी एक दस वर्षीय बेटी भी है।
पीड़िता के अनुसार, उस समय राजस्व विभाग में कार्यरत विवेक श्रीवास्तव से उनके बेटी की घनिष्ठता बढ़ गई थी, जो वर्तमान में केराकत में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ मछलीशहर तहसील में तैनाती के दौरान रहने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने अपनी मां को बताया था कि विवेक श्रीवास्तव उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया है कि विवेक ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो भी बनाए थे। वह तहसील के अन्य अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते।
विज्ञापन

इन धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने 9 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली। नायब तहसीलदार ने कहा कि उन्हें प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं है। यदि प्राथमिकी दर्ज है तो पुलिस जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें