फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिल्ली के ट्रांसपोर्टर समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में रविवार को शहर कोतवाली में दिल्ली के ट्रांसपोर्टर और जनपद के तीन फर्म संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी वान्या इंटरप्राइजेज प्रापर्टी नंबर जीबी-09, बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर ब्लाॅक जीबी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1, दिल्ली के मालिक विशाल उपाध्याय पर कूटरचित बिल देने के आरोप में दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा आकाश मेडिकल एजेंसी चितरसारी शंकर मंडी रोड के फर्म मालिक आकाश मौर्य, शिवम मेडिकल एजेंसी रामपुर (पदुमपुर) के शिवम कुमार मौर्य और मनीष मेडिकल एजेंसी विशेषरपुर चौकिया चौराहा के फर्म मालिक अरुण सोनकर पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। औषधि निरीक्षक रजत कुमार के मुताबिक इन फर्म संचालकों ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का गैर चिकित्सकीय प्रयोग नशे के रूप किया है। जांच में पता चला कि इन फर्मों से कुल 186475 शीशी (100 एमएल की बोतल) की ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में खरीद-बिक्री दिखाई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 2.61 करोड़ है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित जनपद के तीन फर्म संचालकों और दिल्ली के एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें