मड़ियाहूं। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के करमौवा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धनेथू गांव निवासी पंकज दुबे ने नेवढ़िया थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 मई की रात लगभग 9:30 बजे वह रामनगर निवासी रेखा पांडे को उनके घर करमौवा छोड़ने गए थे। आरोप है कि वहां कुछ लोग उनके खाना बनाने वाले व्यक्ति को गाली दे रहे थे। इसी दौरान रेखा पांडे घर के अंदर चली गईं। आरोप है कि विपक्षी राजेश पांडे, उनकी पत्नी, बेटे तथा छह रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेश पांडे, उनकी पत्नी, बेटे सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। दूसरी ओर राजेश पांडे ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गुजरात में रहते हैं और मां की तबीयत खराब रहने के कारण घर आते-जाते रहते हैं। 11 मई की रात कुछ रिश्तेदार घर आए थे। आरोप है कि उसी दौरान पंकज दुबे और रेखा पांडे वहां पहुंचे तथा बाउंसर बुलाकर घर से भगा देने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रेखा पांडे और पंकज दुबे के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाअध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।