फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार को ओवरटेक करने में ऑटो से भिड़ी बाइक, युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। अब्बोपुर बाजार के पास खलौतीपुर गांव के मोड़ पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मानीकला गांव निवासी शिवसहाय बिंद (40) अपने परिवार के साथ मानी खुर्द गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार दोपहर परिवार के घर लौटने की तैयारी के बीच, शिवसहाय अपने एक रिश्तेदार को बस पकड़वाने अब्बोपुर बाजार छोड़ने गए थे। रिश्तेदार को छोड़कर अकेले घर लौटते समय खलौतीपुर मोड़ पर यह हादसा हो गया। घटना के वक्त शिवसहाय की पत्नी अमलेशा बच्चों के साथ वापस अपने गांव जाने के लिए तैयार बैठी थीं। जैसे ही घर पर हादसे और मौत की खबर पहुंची, शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। मृतक अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोंधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें