फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जौनपुर पुलिस का एक्शन, मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Mar 2025 07:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस ने मारपीट के मामले में 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। 5 मार्च की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। जिसके बाद मुकदमे की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के हस्तक्षेप पर मड़ियाहूं पुलिस ने 13 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्र के याकूतपुर गांव निवासी जालती देवी पत्नी छोटे लाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 5 मार्च 2025 को सुबह 11:00 बजे के लगभग प्रार्थीनी की भैंस छुड़ाकर पट्टीदार की नाद में चारा खाने लगी। जिससे नाराज पट्टीदार सुजीत पाल व जयमूर्ति देवी ने गालियां दी। 

विज्ञापन


विरोध करने पर ईंट से मार कर सिर फोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई। लेकिन मड़ियाहूं पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मड़ियाहूं पुलिस सुजीत पाल पुत्र रामाआसरे पाल व जय मूर्ति देवी पत्नी रामआसरे पाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें