थाने में स्थानीय गांव निवासी कई थानों में वांछित एक अपराधी को बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए कई लोग गोलबंद होकर थाने पहुंचे। थाने के उपनिरीक्षक विनोद सिंह ने तहरीर देकर सूचित किया है कि बृहस्पतिवार को थाने में बंद चोरी व हत्या के प्रयास के वांछित अपराधी रोहित गौतम को न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी हो रही थी तभी उसकी मां लक्ष्मी, दो बहनें खुशबू व गिरजा गौतम, टाइगर की मां तथा कुछ अज्ञात युट्यूबर हाईवे को जाम कर दिए।