फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पड़ोसी पर छप्पर जलाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बरहता गांव की मुस्लिम बस्ती में बुधवार की रात जागीर अली और रसीद अली के पुराने छप्पर में आग लग गई। पीड़ित ने पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित जागीर अली और रसीद अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले भी मारपीट हुई थी। बुधवार की शाम को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। रात में उनके छप्पर में आग लग गई। छप्पर धू-धू कर जलने लगा। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक छप्पर जल चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जागीर और रसीद बाहर रहते हैं। पीड़ितों की पत्नियां सना और अनीशा ने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दूसरे पक्ष के रियासत और मेंहदी का कहना है मामला भूमि विवाद का है। वे लोग अपने छप्पर में खुद आग लगाकर हम लोगों को फंसा रहे हैं। जिस भूमि को लेकर इतने दिनों से विवाद चल रहा है, वह ग्राम समाज के बंजर खाते की है। यदि प्रशासन नहीं चेता तो बड़ी घटना हो सकती है। कोतवाल विनीत राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें