फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुष्कर्म के मामले में सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुुर। लाइन बाजार थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुलह का दबाव बनाने और मारपीट करके मोबाइल छीनने के आरोप में खुटहन थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की तहरीर पर वीरमपुर निवासी अशोक यादव, संतोष यादव और अशोक की पत्नी को आरोपी बनाया है। यह प्राथमिकी एसपी के आदेश पर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि लाइन बाजार थाने में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में सुलह के लिए उसके पास लगातार व्हाट्सएप कॉल की जा रही थी। आरोप है कि अशोक यादव, उसके भाई संतोष यादव और अशोक की पत्नी उस पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। तहरीर के अनुसार, आरोपियों के कहने पर वे 28 जुलाई की दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच अशोक के घर पहुंची। आरोप है कि अशोक की पत्नी उसे बाग में ले गई और मुकदमे में सुलह करने की बात कही। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये देने की बात कही और बताया कि उसके पिता को रुपये दिए गए हैं। इस पर सवाल करने पर अशोक की पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाल खींचकर गाल और पीठ पर चप्पल व डंडे से पीटा गया। तहरीर के अनुसार, महिला ने डायल 112 और 1090 पर फोन करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल छीन लिया गया। वहां मौजूद कुछ बच्चों के कहने पर वह किसी तरह वहां से भागी। खुटहन थाने जाते समय चोट के कारण रास्ते में बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस उसे खुटहन सरकारी अस्पताल ले गई। आरोप है कि अगले दिन थाने पहुंचने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और मोबाइल मिलने पर बुलाने की बात कहकर उसे घर भेज दिया। बाद में बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसका मोबाइल वापस किया। आरोप है कि मोबाइल खोलने पर उसमें मौजूद डेटा डिलिट मिला। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खुटहन पुलिस ने 7 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव को सौंपी है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें