फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: न्यायालय के आदेश पर सास सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर।
विज्ञापन

पूरा फगुई निवासी विवाहिता ने सास, जेठ सहित छह लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता मंतशा ने न्यायालय में बताया कि उसका विवाह पुराफगुई गांव में हुआ है। इसी गांव में मायका भी है। पति परदेश से 10 हजार रुपये भेजा था। जिसे सास, जेठ एवं अन्य लोग मांग रहे थे। नहीं देने पर झगड़ा कर लिए और पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए भाई और पिता को भी मारा है। पीड़िता मंतशा का कहना है कि अधिक चोट लगने के कारण वह इलाज जिला अस्पताल में कराई और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो कोर्ट गई। सीजेएम द्वितीय के आदेश से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में सास, जेठ, जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश से प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें