फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव के प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शुक्ला एवं सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा है, जिससे इस पद पर सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए हीरेंद्र कुमार यादव, राजवंत एवं जय प्रकाश मौर्य ने पर्चा खरीदा है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार भारती एवं कृपाशंकर वर्मा मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष यादव ने पर्चा खरीदा है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्र एवं लक्ष्मण मैदान में हैं, जिससे इस पद पर बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती नजर आ रही है। सह मंत्री पद के लिए संजय कुमार चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसके साथ ही आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए मात्र एक प्रत्याशी रविकांत यादव ने पर्चा लिया है, जबकि मीडिया प्रभारी पद के लिए भी एक प्रत्याशी बृजेश सोनकर का नामांकन हुआ है। चुनाव आयोग के सदस्य महेंद्र शंकर पांडेय, बृजेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव एवं महेंद्र कुमार ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें