फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट, जबरन रास्ता बनाने के आरोप में आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नीभापुर गांव में मंगलवार को मारपीट, तोड़फोड़ और जबरन रास्ता बनाने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कैलाश नाथ शर्मा, अनिल शर्मा, कुश शर्मा, लव शर्मा, मोहित, सुशील शर्मा, रोहित एवं प्रिंस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नीभापुर निवासी ममता शर्मा ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कैलाश नाथ शर्मा एवं उनके परिजनों ने घर के सहन दरवाजे पर आकर मारपीट की। जबरन उन्हें घसीटते हुए दूर तक ले गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर के सामने फावड़े से खुदाई कर ईंट की सोलिंग डालकर सड़क बनाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो साक्ष्य भी होने का दावा किया है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर पीड़िता के पति को जबरन उठाकर आरोपियों के घर ले जाया गया और ईंट-पत्थर से से पिटाई की गई। साथ ही घर में लगे कैमरे को तोड़ने, मोबाइल छीनकर फेंकने और मंदिर व कुएं के सामने गंदा नाला बहाने की भी शिकायत की। पीड़िता ने परिवार को जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें