फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने शुक्रवार को सूची जारी कर दी। जिले की 12 नगर निकायों में चार लाख 30 हजार 72 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाता दो लाख 26 हजार 672 और महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख एक हजार 400 है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर यह मतदाता सूची प्रदेश में एक साथ जारी की गई है। इसी के आधार पर वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे। मतदाता सूची लेने के लिए चुनाव कार्यालयों में लोगों की भीड़ लगी रही। चेयरमैन के 12 पदों व सभासद के 208 पदों पर चुनाव कराया जाना है। इसमें तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायत शामिल हैं।
इसकी अधिसूचना नहीं जारी की गई है। इसमें तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायत शामिल है। हालांकि अभी कुछ दि नों में आयोग की तरफ से छूटे लोगों का नाम बढ़ाने के लिए एक और मौका देने की संभावना हैं, लेकिन यह नाम अलग से पूरक सूची में तैयार किया जाएगा। जि ससे कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह सके।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची का अवलोकन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, समस्त नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय व संबंधित मतदान केंद्रों पर किया जा सकता है।-राम अक्षयबर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें