फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी को लेकर मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में जल निकासी को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से विजयपाल बिंद (59), संदीप (23), पुष्पा बिंद (23), सोमारी देवी (56), पूजा (18) तथा दूसरे पक्ष से बाबूराम बिंद (50), चंद्रशेखर (17), सूरज (20), निशा बिंद (21) तथा इंद्रावती देवी (46) घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमारी देवी तथा सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमारी देवी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें