फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, एक घायल...

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक युवक की पिटाई के बाद माहौल गरमा गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान रामधारी का शपथ ग्रहण से पहले ही निधन हो गया था। अब फिर से यहां चुनाव होने हैं। चुनावी रंजिश में ही बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी विवाद में कुछ लोगों ने रोशन सिंह की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडा लेकर बाहर आ गए। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराया। इसी विवाद में एक युवक के तालाब में कूदकर जान बचाने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में एसआई रामबालक ने बताया कि तहरीर के आधार पर विजय सिंह, विपिन, विनोद, नितिन, हिमांशु के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें