क्षेत्र के सवंसा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे-ऐसे में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भाई-भतीजे सहित चार पर मारपीट संबंधी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
सवंसा निवासी कल्लू ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी 7 वर्ष पूर्व प्रयागराज जनपद के कटेहरी गांव निवासी छोटू के साथ संपन्न हुई थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में एक दूसरे को छोड़ने के लिए वर पक्ष द्वारा 350000 देने की बात कही गई थी। जिसकी जिम्मेदारी महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर घरवासपुर निवासी स्वामीनाथ द्वारा ली गई थी। 14 सितंबर को जब मैं स्वामीनाथ से रुपया मांगने उसके घर गया तो वह और उसका भाई फोटो, भतीजे बृजेश एवं कंडा ने मिलकर मुझे और मेरी पत्नी मुन्नी देवी व मेरे पुत्र रिंकू को मारपीट कर घायल कर दिया। ऐसे में कल्लू की तहरीर पर एबीएस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र ने चारों के विरुद्ध मारपीट संबंधी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहे है।