फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के विवाद में मारपीट, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुई मारपीट की घटना में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के हाजीपुर फरीदाबाद गांव निवासी प्रेमशंकर एवं नीरज कनौजिया के बीच बृहस्पतिवार को सुबह बारिश के पानी के बहाव को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर और लाठी डंडों के हमले में एक पक्ष के प्रेमशंकर, छोटेलाल, निशा, बदामा, सुनीता तथा दूसरे पक्ष के धीरज को गम्भीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया है। शाहगंज कस्बे के भादी मोहल्ले में बारिश के पानी की निकासी को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में दोनो पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घर के सामने सड़क पर एकत्र हुए पानी को निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना में रमेश राजभर, सागर राजभर, मदन राजभर व दूसरे पक्ष से नन्दराम यादव, मुकेश यादव व बृजेश यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें