फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बुढि़या माई मंदिर विवाद में मारपीट, युवती समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बरउद गांव स्थित बुढि़या माई मंदिर पर पूजा को लेकर सोमवार की रात मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवती समेत सात लोग घायल हो गए। बरउद गांव निवासी सुंदरी का आरोप है कि सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में रह रहे परिवार के लोगों को भोजन देने जा रही माया (17) पुत्री सरबजीत को मनबढ़ों ने रास्ते में पकड़कर मारा पीटा। शोर सुनकर बीचबचाव के लिए पहुंचे वीरेंद्र (20), शिवम (13), रोशन (17), अमन (11), कन्हैया (13) और सुल्तानपुर जिले के दोसपुर गांव निवासी विपिन (22) को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि बच्चों को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें